मुझे माफ़ कर देना पापा

यह,
 यह कोई मार्क्स है
 जानते हो इसका मतलब,
 करोगे क्या अब ज़िन्दगी में,
 नालायक
 किया ही क्या है तुमने 4 सालो में।
 एक इंजीनियरिंग भी ढंग से नही कर सके तुम।
 शर्मा अंकल के बेटे को देखो,कुछ सीखो उससे।

Dear papa,
 ज़िन्दगी में अब किसी को हस्ते हुए देखता हूँ,तो खुद के मन में एक सवाल उठता है।
 कि मै आखरी बार कब हंसा था,शायद सांता बंता के किसी जोक पर,या शायद कभी बचपन में।
 मुझे तो याद भी नहीं है।
 मेने हमेशा से एक अच्छा बेटा बनने की कोशिश की है पापा,आपकी हर बात मानी है।
 आपने कहा दोस्त बिगाड़ देते है,तो कभी दोस्त ही नहीं बनाए।
 आपने कहा घूमना फिरना अच्छी बात नही होती,तो कभी घर से बाहर भी नहीं गया।

अपने बोला इंजीनिरिंग करो,मेने इंजीनिरिंग की,जिस कॉलेज से कहा उस कॉलेज से की।
 अपने जो जो कहा मेने वो वो किया पापा,और आज आप कहते हो मेने ज़िन्दगी में किया ही क्या है 
सब कुछ तो किया पापा जो जो अपने कहा।
 शायद आपको पता भी नही होगा पापा की मेरा सपना क्या था।
 क्योंकि कभी आपने बताने का मौका ही नहीं दिया।

आप हमेशा बोलते हो ना पापा,शर्मा अंकल के बेटे को देखो वो कहा है तुम कहा हो।
 आज मै आपसे एक बात पुछू,
 क्या आपने शर्मा अंकल को देखा है।वो कैसे अपने बेटे के साथ रहते है।
वो अपने बेटे की हर ख़ुशी हर गम में साथ होते है।
 और कभी कभी तो वो बेटे के साथ घूमने भी जाते है।
 फिर आप क्यों नहीं पापा।

मेरी आपसे कोई शिकायत नहीं है पापा,पर अब जीया नाही जाता। अब ज़िन्दगी बोझ सी लगती है। 
अब और सुना नहीं जाता पापा।मुझे माफ़ कर देना पापा,मै एक अच्छा इंजीनियर नहीं बन पाया।
 पर अगले जन्म में मै आपको इंजीनियर बनके दिखाऊंगा,शर्मा अंकल के बेटे से भी अच्छा।
 बस एक वादा करना होगा आपको भी,
 आप शर्मा अंकल से भी अच्छे पापा बनके दिखाओगे।
 बनोगे ना।

i am sorry papa
 i am sorry...
 ।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।
 अपने बच्चो पर अपने फैसले मत थोपिए।
 समुन्द्र में बड़े बड़े जहाज़ चला करते है।छोटी छोटी कश्तियाँ नही।
 हर किसी में अगल खूबियां होती है,
 माँ-बाप का काम उन खूबियों के साथ अपने बच्चे को बढ़ाना होता होता है,
बच्चे को उसके सपनो के साथ जीना सीखाना होता है।
 अगर जहाज़ है तो वो समुन्द्र में ही चलेगा,नदियों में नही।
 अपने बच्चो के पंख मत काटिये,उन्हें उड़ने दीजिये,आपका काम बस उन्हें सही रास्ता दिखाना है।
 नन्ही आखो से सपने मत छीनीये।
 ,
 खुद सोचिए।।।।।।

2 विचार “मुझे माफ़ कर देना पापा&rdquo पर;

Add yours

टिप्पणी करे

WordPress.com पर ब्लॉग.

Up ↑